फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में धरने पर बैठे

विज्ञापन
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने के दौरान नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को शीघ्र संचालित करने समेत अवरुद्ध विकास कार्यों को शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक गांधी पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने भाजपा सरकारों को विकास विरोधी बताया और कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद क्षेत्र के विकास कार्य रुक गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अल्मोड़ा की खस्ताहाल सड़कों को गड्डा मुक्त नहीं कर पा रही है। इसके अलावा न तो मेडिकल कॉलेज शुरू हो पाया है और न ही फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का भवन बन पाया है। अंतरराज्यीय बस अड्डे का कार्य भी अधर में लटका है। पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण के तहत मटेला-अल्मोड़ा पंपिंग लाइन भी नहीं बन पाई है।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक और सांसद क्षेत्र के प्रति उदासीन बने हुए हैं। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है।
सभा और धरने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला सचिव दीपांशु पांडे, अरविंद रौतेला, गीता मेहरा, प्रीति बिष्ट, हर्ष कनवाल, रमेश कांडपाल, हर्ष सिंह, अरविंद रोतैला, हेम तिवारी, कुन्दन मर्तोलिया, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, निर्मल रावत, ललित सतवाल, संजीव करर्म्याल,महेश पांडे, नंदराम, पूरन चंद्र, कार्तिक साह, कमलेश पाठक, आनंद सिंह बगडवाल, राधा बंगारी, सोबन सिंह आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें