फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 218 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षाफल सुधार परीक्षा

Thu, 07 Aug 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा जारी है। बुधवार को 11 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत कुल 248 में से 218 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी एम तबस्सुम ने बताया कि हाईस्कूल संस्कृत विषय में पंजीकृत 11 परीक्षार्थियों में से 10 विद्यार्थियों ने पेपर दिया। इंटर गणित विषय में 27 और भौतिक विज्ञान का 65 विद्यार्थियों ने पेपर दिया। रसायन विज्ञान विषय में 112 ने परीक्षा दी और 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जीव विज्ञान और लेखा शास्त्र में पंजीकृत 2-2 परीक्षार्थियों में से सभी ने परीक्षा दी। बारिश के चलते परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। खासकर दूरस्थ स्थानों से आने वाले परीक्षार्थी भीगते हुए पहुंचे। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सचल दल ने जीजीआईसी बग्वालीपोखर, मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत का निरीक्षण किया। सचल दल में जनार्दन तिवारी, रमेश चंद्र पांडेय शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें