फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीआईसी श्रीखेत में संस्कृत, भौतिक विज्ञान पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं

Wed, 04 Jun 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी श्रीखेत में संस्कृत, भौतिक विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। इन विषयों में अतिथि शिक्षक की भी तैनाती नहीं है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बोर्ड परीक्षार्थियों को अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


श्रीखेत स्थित इस स्कूल में आसपास के गांवों से छात्र-छात्राएं ज्ञान प्राप्त करने आते हैं। शिक्षकों की कमी से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। संस्कृत, भौतिक विज्ञान विषय के प्रवक्ता नहीं हैं। इस कारण इन विषयों का ज्ञान नहीं मिल रहा है। समाजशास्त्र प्रवक्ता का पद भी रिक्त है। इस विषय में अतिथि शिक्षक तैनात है जिससे राहत है। इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए प्रयोगशाला भी नहीं है। हाईस्कूल की ही प्रयोगशाला में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं प्रयोगात्मक कार्य करते हैं। इससे उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं। प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें