ईस्टर के अवसर पर यहां द्योलीखेत स्थित मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चर्च के पास्टर रेवरन विनय डी गवन ने मुख्य प्रार्थना करवाई और प्रभु ईशु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों ने भी गीत और कविताएं पेश की।
अतिथि वक्ता काठगोदाम के नवीन ह्वीवर थे। इस अवसर पर केके शेरिंग, एम जोजफ, पीएल गुरखा, वीसी स्मार्ट, बरकत मसीह, विकास मसीह, संजय सिंह, हरीश मसीह आदि मौजूद थे।