फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Road Accident: यात्रियों को छोड़कर घर लौट रहा था, कार खाई में गिरी, चली गई चालक की जान

Wed, 25 Oct 2023 12:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के लमगड़ा के पास एक कार खाई में गिर गई। इसमें चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चालक यात्री छोड़कर अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लमगड़ा के सत्यों में एक कार खाई में गिर गई। इसमें चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चालक यात्री छोड़कर अपने घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह विनोद सिंह रावत (43) पुत्र दिवान सिंह रावत, निवासी गौलीमहर, लमगड़ा अपनी कार संख्या डीएल 1-जेड सी 7131 में यात्रियों को छोड़कर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी बीच सत्यों के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


आसपास के  लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे खाई से निकालकर सीएचसी लमगड़ा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम है। पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें