फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई के तहत प्रवेश वाले छात्रों से न करें भेदभाव

Sat, 25 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजीआईसी अल्मोड़ा में हुई कार्यशाला में उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने स्कूलों को आरटीई के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरटीई के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर कम होने पर संबंधित विद्यालय को उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए एसडीएम रिंकू बिष्ट ने  सभी स्कूलों को मानकों के अनुसार ही शिक्षकों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में बताया गया कि कई स्कूलों द्वारा आरटीई के अंतर्गत प्रवेश लेने पर बच्चों से प्रवेश शुल्क लेने की शिकायत मिल रही है जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल उत्तराखंड बोर्ड का ही पाठ्यक्रम संचालित करेंगे और पाठ्य पुस्तकों की मांग संबंधित संकुल को भेेजेंगे।

उन्होंने कहा कि मान्यता रहित स्कूलों का संचालन किसी भी दशा में मान्य नहीं होगा। कार्यशाला में बीईओ प्रकाश जंगपांगी, चंद्रशेखर सिंह बनकोटी, सुरेश आर्या, हरीश सिंह रौतेला, प्रधानाचार्य सावित्री टम्टा, ब्लाक समन्वयक मोहन नेगी, हरीश ढैला, डा. विद्या कर्नाटक, नगर शिक्षाधिकारी निर्मला बोहरा, महेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें