फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन्यारी तक पहुंची जैंतकोट के जंगल की आग

Sat, 06 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ वन विभाग वन अग्नि सुरक्षा अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर सोमेश्वर तहसील के वन पंचायत बैगनिया के जैंतकोट जंगल में गुरुवार से भड़की आग शुक्रवार तक काबू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


अब आग फैल कर धन्यारी वन पंचायत तक पहुंच गई है। जैंतकोट में पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र और धन्यारी में एक हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग से चारों तरफ धुंध छाई है।

वन विभाग एक तरफ जहां वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह मना रहा है वहीं गुरुवार की शाम को चार बजे से जैंतकोट के जंगल में लगी आग पर शुक्रवार तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग से जैंतकोट में पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है।
विज्ञापन


 जैंतकोट से होते हुए आग अब धन्यारी वन पंचायत तक पहुंच गई है। वहां भी एक हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। आग लगातार फैलते जा रही है। जंगलों में आग लगने से चारों तरफ धुंध छाई है।

आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। तहसील और वन विभाग कार्यालयों के पास स्थित जैंतकोट जंगल में गुरुवार लगी आग को काबू में नहीं किया जा सका है।

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी लेकिन कुछ ही कर्मचारी आग बुझाने के लिए भेजे गए हैं। जैंतकोट में गुरुवार शाम से लगी आग शुक्रवार तक काबू में नहीं आ सका है।

इधर सोमेश्वर के वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी ने बताया कि आग से करीब पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी आग बुझाने में लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें