फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दन्यां सब स्टेशन तैयार, बंद होगी बिजली की आंख-मिचौली

Sun, 03 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्यां क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा मिला है। क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को लो वोल्टेज और बिजली अव्यवस्था से निजात मिलेगी। दन्यां में बिजलीघर तैयार हो गया है। क्षेत्र के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बिजलीघर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जनवरी दूसरे पखवाड़े में सब स्टेशन का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने दन्यां के निकट गौली में स्थापित बिजलीघर का निरीक्षण किया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने वहां स्थापित ट्रांसफार्मरों की क्षमता, कार्मिक कक्ष, सड़क, बिजली पानी के बारे में बताया। विद्युत विभाग के जेई बीसी उप्रेती ने बताया कि अब तक तोली बिजलीघर से निकलने वाली लाइन से बिजली की सप्लाई होती है। यह लाइन अधिकांश स्थानों में घने जंगल से होकर निकलती है।

 इस कारण पेड़ों से हल्की टहनियां गिरने पर लाइन में ब्रेक डाउन होने से आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने बताया कि दन्यां बिजलीघर की टेस्टिंग का काम अंतिम चरण में है। इस सब स्टेशन से दन्यां, भनोली, ध्याड़ी, आरा सल्पड़ आदि क्षेत्र के दर्जनों गांवों को अलग-अलग फीडर बना कर सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन


 विधानसभा अध्यक्ष ने अवशेष काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और छड़ौंजा लाइनों के थ्री-वे सर्किट से बिजलीघर को जोड़ने की व्यवस्था करें, ताकि किसी एक लाइन में खराबी के बावजूद लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिलती रहे।

 कुंजवाल ने निर्देश दिए कि अन्य काम 15 जनवरी तक अवश्य कर लें, ताकि दूसरे पखवाड़े में इस बिजलीघर को जनता को समर्पित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष हरीश जोशी, बीडीसी सदस्य कुंदन गैड़ा, सतीश पंत, हरीश चंद्र जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, महेश सिंह, खीमानंद पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें