फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में हुआ मोबाइल डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन

विज्ञापन
बेस अस्पताल में मोबाइल डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन करते सांसद अजय टम्टा साथ में डीएम और अन्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा ने शनिवार को बेस चिकित्सालय में मोबाइल डिजिटल एक्स-रे मशीन का लोकार्पण किया। 20.72 लाख रुपये कीमत की यह डिजिटल एक्स-रे मशीन बेस अस्पताल प्रशासन ने सांसद निधि से खरीदी है। सांसद ने कहा कि यह अत्याधुनिक तकनीक की डिजिटल एक्स-रे मशीन वायरलेस है। बिना फिल्म की मशीन से डिजिटल रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के एक्स-रे इस मशीन से लिए जाएंगे। इस पोर्टेबल मशीन की मदद से मरीज के बेड में जाकर एक्स-रे लिया जा सकेगा, जिसका रिजल्ट तत्काल मिलेगा। सांसद टम्टा ने कहा कि इस मशीन से अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के लोगों को काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी से कहा कि कोविड-19 के तहत अन्य उपकरणों की जरूरत होने पर बताएं। उन्हें भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि यह मशीन बेस अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इस मौके पर दर्शन रावत, त्रिलोक लटवाल, पंकज जोशी, बीएस मनकोटी, रेडियोलॉजिस्ट इंचार्ज महेश भट्ट, कविता भट्ट, चिकित्सालय के बीएस बिष्ट, भूपाल मेहता, निलेश कुमार, आनंद मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें