फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सहयोग से करेंगे जागेश्वर धाम का विकास

Sat, 16 Dec 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के नए पदाधिकारियों का स्वागत करते पुजारीगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नव गठित जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का पहली बार जागेश्वर धाम पहुंचने पर पुजारियों और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। पदाधिकारियों में पुजारियों के मार्गदर्शन में मुख्य मंदिरों के दर्शन कर सभी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नव नियुक्त प्रबंधक भगवान चंद्र भट्ट ने कहा कि वह मंदिर समूह और जागेश्वर धाम के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडे़ंगे।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक ने कहा कि आपसी सहयोग से मंदिर के बेहतर प्रबंधन की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर कार्य किया जाएगा। नव नियुक्त उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल पांडे ने भी आपसी सहयोग से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को नशामुक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु धर्मशाला, संस्कृत विद्यालय, सहित तमाम कार्य किए जाएंगे।

निवर्तमान प्रबंधक प्रकाश भट्ट ने उम्मीद जताई कि सभी पुजारियों क्षेत्रीय जनता और नव नियुक्त समिति के पदाधिकारियों के आपसी सहयोग से समिति द्वारा पूर्व में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को क्रियान्वित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा और जागेश्वर धाम के महत्व को प्रचारित-प्रसारित कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम होगा। उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जागेश्वर धाम के विकास मे स्थानीय प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने राज्यपाल, जिलाधिकारी, स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुजारी प्रतिनिधि राम दत्त भट्ट, कैलाश भट्ट, हेमन्त, कृष्णानन्द भट्ट, सोनू भट्ट, महादेव भट्ट, प्रकाश भट्ट, गोपाल भट्ट, नारायण दत्त भट्ट, आनंद भट्ट, सुंदर विष्ट, सुनील पांडे, हरीश बोरा, हरिमोहन भट्ट, रूप सिंह, मोहन भट्ट, कौस्तुबानंद भट्ट सहित अनेक पुजारीगण और स्थीनीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें