फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 1416 कर्मियों को बताई मतदान प्रक्रिया की बारीकियां

Thu, 21 Mar 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद मतदान कर्मी। सूचना विभाग
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही निर्वाचन आयोग मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षित करने में जुट गया है। दूसरे दिन 1416 मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियां बताई गईं। नोडल कार्मिक सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने कहा कि चुनाव को बोझ न समझकर कार्मिकों को अपने अनुभव के साथ इसे कुशलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसजे परिसर के ऑडिटोरियम में 780 और उदय शंकर नाट्य अकादमी में 636 मतदान कर्मियों को ईवीएम और वीपीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में पहुंची नोडल कार्मिक सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने कहा कि लोकसभा चुनाव को उत्सव के रूप में लेना होगा। सभी कार्मिकों को आचार संहिता का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों को मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया जाएगा। कहा मॉक पोल के बाद ही निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू करनी होगी। मास्टर ट्रेनर ने मतदान कर्मियों को मतदान के दौरान विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को खोलने, बंद करने और सील करने के तरीके बताए। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें