फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने पीएमएस को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पीएमएस डॉ. आरसी पंत को ज्ञापन सौंपते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अब दूसरे चरण में आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को कर्मचारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जिला शाखा के आह्वान पर पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक सितंबर से सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। पहले चरण में शनिवार तक कर्मियों ने हाथों में काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया। अब सोमवार से दूसरे चरण का आंदोलन शुरू किया गया है। कर्मचारियों ने पीएमएस डॉ. पंत को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पहले चरण के आंदोलन के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं हो सकी हैं। अब वह चिकित्साधिकारियों को ज्ञापन सौंप रहे हैं। कहा कि मांग पूरी न होने पर अब 18 से 23 सितंबर तक जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 23 सितंबर तक मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मी कोविड-19 ड्यूटी के दौरान उपवास रखेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पूरन सतवाल, मंत्री त्रिलोक फर्त्याल, कैलाश पांडे, राजेश वाल्मीकि, तेज सिंह, रमेश, भूपाल सिंह, महेश बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें