फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिल्ली से कसारदेवी घूमने आए एक पर्यटक की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नजफगड़ रोशन मंडी, दिल्ली निवासी सुरेंद्र सिंह (55) पुत्र सरदार सिंह अल्मोड़ा घूमने आए थे। रविवार को वह कसारदेवी घूमने पहुंचे। दोपहर में सुरेंद्र कसारदेवी क्षेत्र में मृत पड़े मिले। स्थानीय लोगों को कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। कोतवाली के एसएसआई अंबीराम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि सुरेंद्र कब यहां पहुंचे थे और किस जगह पर ठहरे थे। मौत का कारण हार्टअटैक लग रहा है। असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें