फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के चार पर्यटक कोसी में डूबने से बचे

Tue, 09 Jun 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रपुरी दिल्ली से घूमने आए कुमार परिवार के चौदह सदस्यीय दल के चार लोग बाबरी नामक स्थान में कोसी नदी में डूबने से बाल-बाल बच गए। तीन सदस्यों को तो परिजनों ने डूबने से बचा लिया, लेकिन बहन को बचाने के लिए नदी में कूदा युवक डूबने लगा। जिसे स्थानीय दुकानदार और नेपाली ने काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। युवक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। अब युवक की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


दिल्ली से कुमार परिवार के चौदह सदस्य यहां रविवार को घूमने पहुंचे। यह परिवार बाबरी के पास कोसी वैली रिसॉर्ट में ठहरा हुआ है। सोमवार दोपहर परिवार के बारह लोग रिसॉर्ट के समीप कोसी नदी के किनारे घूमने निकले। इस दौरान गीता कुमार (35) और उनकी चार साल की बच्ची वैदे कोसी नदी में फिसल गई।

इनको  भाई रोहित कुमार (35) ने बचाने का प्रयास किया। पर रोहित भी डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए राहुल कुमार (32) भी पानी में कूद गए। राहुल, गीता और वैदे को परिजनों ने किसी तरह पानी से बाहर निकल लिया। रोहित को डूबता देख साथी चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


बाबरी के दुकानदार हीरा सिंह जलाल और एक नेपाली मौके पर पहुंचे। रोहित को दोनों ने बाहर निकाला। स्थानीय लोग वाहन से रोहित को  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर ले गए। अस्पताल में डा. आनंद तिवारी ने उनका उपचार किया और अब रोहित की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


कुमार परिवार ने क्षेत्र के ग्रामीणों का आभार जताया है। उनका कहना है कि अब वह तैरना सीखेंगे। इस परिवार को मंगलवार को दिल्ली वापस लौटना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें