हल्द्वानी की विजेता टीम अतिथियों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय बालिका ओपन हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हल्द्वानी ने नैनीताल को 1-0 गोल से पराजित कर खिताब जीता। समापन अवसर पर खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
फाइलन मैच हल्द्वानी और नैनीताल के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में हल्द्वानी की टीम ने नैनीताल को 1-0 गोल के अंतर से हराया। हल्द्वानी की खिलाड़ी मनीषा ने एक गोल किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश की 13 टीमों ने भाग लिया।
समापन अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी आशीष वर्मा, हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष किशोर सिंह बाफिला, संयुक्त सचिव हॉकी उत्तराखंड के योगेश जोशी, जिला क्रीड़ाधिकारी अल्मोड़ा सीएल वर्मा, कमांडेंट बीएसएफ कैलाश नेगी ने पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर मुन्नू भट्ट, गोकुल शाही आदि उपस्थित थे।