थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने चेकिंग के दौरान मछोड़ से दो किमी आगे धरकोट में गढ़वाल की तरफ से रामनगर की ओर आ रहे कैंटर संख्या यूके 05 सीए 0157 से 11 किलो गांजा बरामद करके चालक राजेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम सिमली, हल्दूखाल धूमाकोट को नारकोटिक्स एक्ट में जेल भेज दिया है। चेकिंग टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बसंत कुमार, कांस्टेबल कमल सांगा, भूपाल चंद्र, कैलाश चंद्र शामिल थे।