फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बदला जाएगा अल्मोड़ा को गैरसैंण में शामिल करने का फैसला : रेखा आर्या

Mon, 22 Mar 2021 10:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
राज्यमंत्री रेखा आर्या का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन

महिला सश्क्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या रविवार को अल्मोड़ा पहुंचीं। क्वारब पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद वह धारानौला में बाड़ी बगीचा पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वह अल्मोड़ा जनपद के लोगों की भावनाओं को जानती हैं। गैरसैंण मंडल में अल्मोड़ा जनपद को शामिल किया जाना सही नहीं है।

विज्ञापन


'इस फैसले पर स्वयं मैंने भी एतराज जताया था'

यह औचित्यहीन निर्णय है। इस फैसले पर स्वयं मैंने भी एतराज जताया था। फिलहाल जिस तरह से मुख्यमंत्री ने इस फैसले पर पुनर्विचार का निर्णय लिया है उससे मुझे लगता है कि आने वाले समय में जल्द ही इस फैसले को बदल दिया जाएगा।

अल्मोड़ा कुमाऊं की पहचान

आर्या ने कहा कि अल्मोड़ा का अपना अलग महत्व है। यह सांस्कृतिक नगरी है। अल्मोड़ा कुमाऊं की पहचान है। कुमाऊं का अगर कोई सिरमौर जनपद है तो वह अल्मोड़ा ही है। गैरसैंण को पहले जनपद के तौर पर विकसित किया जाना चाहिए। उसके बाद आगे की व्यवस्थाओं जैसेे मंडल आदि पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर पक्का भरोसा जताया

उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर पक्का भरोसा जताया और कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त किया जाना, कोविड के दौरान राशन बांटते हुए जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए थे उन्हें वापस लेना और साथ ही कुंभ के मेले में पाबंदियों को हटा देना ऐतिहासिक काम हैं।

इस मिथक को तोड़ेंगे कि उत्तराखंड में कोई भी सरकार सत्ता में वापस नहीं आती

कहा कि हम इस मिथक को तोड़ेंगे कि उत्तराखंड में कोई भी सरकार सत्ता में वापस नहीं आती है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए हर संभव कोशिश करने की बात भी कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी चैयरमेन ललित लटवाल, महेश नयाल, जिलामंत्री बिनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, मीडिया प्रभारी शेलेंद्र साह, संदीप सिंह भोज, पूनम पालीवाल आदि थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें