फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की लिफ्ट फिर बंद

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बंद पड़ी लिफ्ट। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में मरीजों की सुविधा के लिए बनी लिफ्ट एक बार फिर बंद पड़ गई है। लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के बाद मरीजों की सुरक्षा के लिए उसे एहतियातन बंद कर दिया गया है। लिफ्ट संचालन ठप पड़ने से मरीज तीन से चार मंजिल तक खड़ी सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर हो गए हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं समेत मरीजों और तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल अल्मोड़ा में मरीजों के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। मरीजों को लिफ्ट के सहारे अस्पताल की तीन से चार मंजिल तक पहुंचने में काफी आसानी होती है। वहीं गर्भवती महिलाओं को महिला अस्पताल लाने के लिए भी लिफ्ट कारगर साबित होती है लेकिन लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण वह ठप पड़ गई है। जानकारी के अनुसार लिफ्ट तीसरी मंजिल में नहीं रुक पा रही है, लिफ्ट मात्र पहली और चौथी मंजिल में ही रुक रही है। तकनीकी खराबी के कारण अस्पताल प्रशासन की ओर से लिफ्ट को बंद कर दिया गया है। इससे मरीजों खासकर गर्भवती महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बरेली के तकनीशियन को अवगत करा लिफ्ट की मरम्मत के लिए बुलवाया जा रहा है।
लॉकडाउन में भी कई बार खराब हो चुकी है लिफ्ट
अल्मोड़ा। लॉकडाउन लगे एक साल पूरा होने को है। लॉकडाउन में भी कई बार जिला अस्पताल की लिफ्ट चर्चा का विषय बनी रही। लिफ्ट के खराब होने पर अक्सर बरेली से तकनीशियन बुलवाया जाता है। लेकिन लॉकडाउन के कारण तकनीशियन समय पर नहीं पहुंच पाते थे। इससे कई बार लॉकडाउन में लिफ्ट खराब रही। हालांकि इस बार लंबे समय बाद लिफ्ट में फॉल्ट आया है, जबकि लॉकडाउन में समय-समय पर लिफ्ट खराब होती रहती थी।
विज्ञापन

लिफ्ट तीसरी मंजिल यानी इमरजेंसी में नहीं खुल रही, उसका कोई बटन धंसने से समस्या बनी है। पार्ट्स दिल्ली से आएंगे। बरेली के तकनीशियन को अवगत करा दिया गया है। मंगल तक लिफ्ट दुरुस्त हो सकेगी। -डॉ. आरसी पंत, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें