फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: दरकती पहाड़ी पर रोज फिसल रहे सुगम यातायात के दावे, क्वारब में गिर रहा मलबा; डर में सफर कर रहे यात्री

Tue, 10 Jun 2025 12:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

क्वारब में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पहाड़ी के दरकने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रुक-रुककर मलबा गिरने के साथ ही कैंची धाम में लगने वाले जाम के कारण वाहनों को अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचने में पहले से दोगुना समय लग रहा है।
विज्ञापन
क्वारब पर सड़क धंस कर इस तरह नदी में समा रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्वारब में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पहाड़ी के दरकने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रुक-रुककर मलबा गिरने के साथ ही कैंची धाम में लगने वाले जाम के कारण वाहनों को अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचने में पहले से दोगुना समय लग रहा है।अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ के तीन जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की लाइफलाइन हैं।

विज्ञापन


हाईवे पर लगातार हो रहे भूस्खलन से क्वारब डेंजर जोन बन चुका है। मलबा गिरने के कारण हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुंचने में वाहनों को तीन के बजाय छह घंटे का समय लग रहा है। इसी तरह बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन भी काफी विलंब से गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। इससे यात्रियों का समय बर्बाद हो रहा है।

क्वारब में सड़क सुधारीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। सुयाल नदी के तल से सुरक्षा दीवार का निर्माण जारी है। -जगदीप पपनै, जेई  राष्ट्रीय राजमार्ग

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें