फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में आधे किमी का सफर तय करने में लग रहे हैं 40 मिनट

Tue, 10 Jun 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से नगर में पहले की तुलना में यातायात का दबाव अधिक बढ़ गया है। आधे किमी का सफर तय करने में 40 मिनट से अधिक का समय लग रहा है। सर्वाधिक जाम सड़क किनारे आड़े- तिरछे खड़े वाहनों से लग रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर में लग रहे जाम की समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की। माल रोड के संकरी होने और सड़क किनारे आड़े- तिरछे खड़े वाहनों के कारण टैक्सी स्टेंड, रोडवेज बस स्टेशन, केएमओयू स्टेशन, शिखर तिराहा सहित कई अन्य स्थानों पर जाम लगा रहा। जाम में पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य हिस्सों से आए वाहनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के वाहन भी फंसे रहे। बंगाल से आए पर्यटक सोम बनर्जी और रिया बनर्जी का कहना है कि वे जागेश्वर से आ रहे हैं और उन्हें हल्द्वानी के लिए निकलना है। जाम के कारण उनको काफी देर हो गई है। आधे किमी का सफर तय करने में 40 मिनट से अधिक का समय लग गया है। दिल्ली से आए संदीप और हरियाणा के आए पंकज शेखावत का कहना है कि उनका अल्मोड़ा नगर में घूमने का काफी मन है लेकिन जाम है और गाड़ी लगाने के लिए जगह नहीं है।
चितई, कसारदेवी, जागेश्वर में जाम की समस्या हो रही गंभीर
अल्मोड़ा। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ पहाड़ों पर पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चितई मंदिर, कसारदेवी और जागेश्वर धाम आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग जाम की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

व्यापार भी हो रहा है प्रभावित
अल्मोड़ा। नगर में जाम लगने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। दुकानों में खरीदारी करने को आए लोगोंं को वाहन पार्क करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। व्यापारियों ने पुलिस- प्रशासन से आड़े तिरछे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें