चौखुटिया अंतर्गत ग्राम सिरोली में रोती विलखती जवान की पत्नी को ढांढस बधांती महिलाएं।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बीएसएफ में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात हैड कांस्टेबल सिरोली निवासी कुंदन राम (45) की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी सुनीता और बेटे हरीश का रो-रोकर बुरा हाल है। शव के देर रात तक पहुंचने की संभावना है।
कुंदन के भतीजे सतीश ने बताया कि परिजनों को बीएसएफ के अधिकारियों के माध्यम से मौत की सूचना मिली है। अलबत्ता मौत के कारणों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने बताया कि कुंदन राम नवंबर 2019 में तीन माह की छुट्टी पर घर आए थे। परिवार के लोगों की उनसे 19 अगस्त को अंतिम बार फोन पर बात हुई थी, जबकि 21 अगस्त को उनकी मौत की सूचना मिली। उनका शव शनिवार देर रात तक गांव पहुंचेगा। गांव में जवान के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।