फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़िमखोला-सकनियाकोट मोटरमार्ग का किया उद्घाटन

विज्ञापन
मोटरमार्ग का शुभारंभ कतरे राज्यमंत्री रेखा आर्या और सांसद अजय टम्टा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। दाड़िमखोला-सकनियाकोट मोटरमार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनेगा। करीब 5.75 किमी लंबी इस सड़क की लागत 3.19 करोड़ रुपये है। राज्यमंत्री रेखा आर्या और सांसद अजय टम्टा ने इसका शुभारंभ किया। समारोह में राज्यमंत्री रेखा ने कहा कि मोटरमार्ग से दाड़िमखोला समेत तिलौरा, भ्योगाड़ा आदि गांवों के लोगों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में किए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। कहा कि आगे भी क्षेत्र का भरपूर विकास किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। सांसद अजय ने कहा कि इस मार्ग के चालू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें