सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत पप्या की 11 वर्षीय लड़की ने गले के दर्द होने के चार घंटे बाद अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान अंजू देवी और उप प्रधान सुंदर सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को पप्या गांव की निधिका (11) के गले में अचानक दर्द हुआ।
परिजन और ग्रामीण उपचार के लिए मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाये। अस्पताल पहुंचते ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के प्रभारी डॉ. एसएस गुंज्याल ने बताया कि किशोरी के गले का इंफेक्शन हो सकता है।
उन्होंने गलघोंटू से बच्ची की मौत होने की बात नकारी है। उन्होंने बताया कि मौसम के बदलने से वायरल फीवर की संभावना कुछ ज्यादा बढ़ जाती है। पप्या की प्रधान, उप प्रधान और ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।