फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी नहीं होने से द्वाराहाट के लोगों में आक्रोश, आंदोलन आज सें

विज्ञापन
द्वाराहाट में पुलिस के साथ बैठक करते जनसंगठनों के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर में कथित रूप से भारत विरोधी नारे लगाने वाले समुदाय विशेष के युवक की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के साथ हुई जनसंगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हंगामेदार रही। लोगों ने कहा कि पुलिस ने तीन दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। एक भाजपा नेता ने कहा कि सत्ता होने के बावजूद उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। तय हुआ कि कल सोमवार से वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस थानाध्यक्ष अजय शाह के साथ शीतलापुष्कर मैदान में हुई बैठक हंगामेदार रही। वक्ताओं ने कहा कि बीते दिनों पुलिस के साथ हुईं बैठकों में भी तीन दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गिरफ्तारी नहीं होने पर हंगामा किया गया। बैठक में जय श्री राम के नारे लगने पर भी झड़प हो गई। बैठक के बाद भी मुख्य चौराहे पर जय श्री राम आदि के नारे के लगाए गए। कई संगठन लगातार पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इससे पूर्व एसडीएम, सीओ रानीखेत ने भी द्वाराहाट पहुंचकर संगठनों के साथ बैठक की। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर धार्मिक उन्माद, मारपीट आदि धाराओं तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, आशीष वर्मा, कैलाश भट्ट, दीपक चौधरी, भूपेंद्र कांडपाल, राकेश मठपाल, राजा भाई, मुकेश उपाध्याय, शैलू साह, जीवन बिष्ट, एसआई धीरेंद्र कुमार, नवीन मैनाली, किशोरी लाल, दीप चंद्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें