फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त नहीं

Tue, 01 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हवालबाग ब्लाक के राजस्व पुलिस क्षेत्र  धामस के ग्राम पंचायल वल्सा के खाड़ाघट नदी के किनारे एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्धावस्था में बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए शव जिला कारागार में रखा है। राजस्व पुलिस के अनुसार मृतक का शव दो दिन पुराना है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस को सोमवार दिन में वल्सा गांव के खाड़ाघट नदी के किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिली। राजस्व उप निरीक्षक दान सिंह बिरोडिय़ा राजस्व कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर में मात्र अंडरवियर था। शरीर में इसके अलावा अन्य कपड़ा नहीं था। उसके पैर नदी के पानी में थे। नदी से कुछ दूरी पर मृतक के काले रंग की बनियान, लाल रंग का कोट, हरा-पीली रंग की अंडरशर्ट बरामद हुई है। राजस्व पुलिस ने आज शव को अल्मोड़ा लाकर पोस्टमार्टम कराया। शव पहचान के लिए जिला कारागार में रखा गया है। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि मृतक के शरीर में चोट का कोई निशान नहीं है। आशंका है कि ठंड के चलते उसकी मौत 48 घंटे पूर्व ही हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें