फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में 26 वर्षीय नेपाली का शव मिला

Fri, 29 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 ताकुला ब्लाक के भकुना ग्राम पंचायत के स्याव तोक में सड़क से पंद्रह मीटर नीचे गधेरे में 26 वर्षीय नेपाली का शव संदिग्धावस्था में मिला है। पुलिस नेे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार  को बह ग्रामीणों ने स्याव तोक में सड़क से करीब 15 मीटर नीचे एक शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। निर्वस्त्र पड़े शव की पहचान शक्ति बहादुर (26) पुत्र कर्ण बहादुर निवासी लेखगांव, वार्ड नंबर सात, लुवाड़ा चौकी भीसूना जिला बजांग अंचल सिटी नेपाल के रूप में हुई है। मृतक के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी और मौके पर काफी मात्रा में खून भी बहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक भकुना गांव में ठेकेदार के यहां लीसा श्रमिक के रूप में काम करता था। वह गांव में ही अपने पिता, पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार सायं शक्ति बहादुर समेत तीन-चार नेपाली मूल के लोगों को शराब पीकर सड़क पर घूमते देखा था। शुक्रवार सुबह शक्ति बहादुर का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला। लोगों ने नेपाली की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। इधर सोमेश्वर के थानाध्यक्ष केआर आर्या और ताकुला चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें