फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क में दिया धरना, नारेबाजी की

विज्ञापन
चौघानपाटा गांधी पार्क अल्मोड़ा में नारेबाजी करते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को भी चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार और डीडीए के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार प्राधिकरण समाप्त नहीं कर जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि डेढ़ साल से जनता डीडीए के खिलाफ आंदोलित है, लेकिन न तो सरकार और न ही विधायक, सांसद और राज्यसभा सांसद इस मामले में उदासीन बने हुए हैं। मांग उठाई कि जनप्रतिनिधि प्राधिकरण समाप्त करवाने के लिए अपने स्तर से पहल करें। आरोप लगाया कि सरकार जनविरोधी निर्णय लेकर जनता को परेशान कर रही है। सरकार ने जनविरोधी डीडीए थोपकर जनता के साथ धोखा किया है।
धरने और प्रदर्शन में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, उपपा केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, विनोद तिवारी, अंबी राम, लीला खोलिया, हेम तिवारी, राजू तिवारी, मो. शब्बीर, रमेश कांडपाल, ललित मोहन पंत, धीरेंद्र गैलाकोटी, तारा चंद्र साह, पुष्कर प्रसाद पांडे, सुनयना मेहरा, रमेश नेगी, लोकेश तिवारी, रोहित कार्की आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें