फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुदेव रवींद्रनाथ के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उदय शंकर नाटय अकादमी फलसीमा में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का 161 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डीडीओ केएन तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से टैगोर से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर देव सिंह पोखरिया, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव और संस्कृति विभाग अल्मोड़ा द्वारा किए जा रहे शैक्षिक जन जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए उसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज एवं संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से राजीव मुकोउपाध्याय नई दिल्ली के दल द्वारा गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन पर आधारित संगीत पर प्रस्तुति दी गई। स्थानीय सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कुमाऊं क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छाया चित्रों और जीवन परिचय की प्रदर्शनी लगाई गई। स्थानीय जनता और कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी योगेंद्र कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, केएन द्विवेदी, वीरशिवा, होली एंजिल पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, बालिका निकेतन बख के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संचालन मीता उपाध्याय ने किया।

अल्मोड़ा अमृत महोत्सव में दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्य अतिथि।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें