फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक स्पर्धाओं में एपीएस का दबदबा

Thu, 04 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ ही हिसालु ग्रीष्मोत्सव का समापन हुआ। सांस्कृतिक स्पर्धाओं के अधिकांश वर्गों में आर्मी पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। ऐपण प्रतियोगिता में भावना जोशी ने बाजी मारी। मुख्य अतिथियों पर्यटन मंत्री दिनेश धनै और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने देर शाम तक विजेताओं को पुरस्कार बांटे। देर रात को बालीवुड गीतों पर आधारित पुराने गीतों के गुलदस्ते ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


लंबे समय बाद शुरू हुआ ग्रीष्मोत्सव भी अमिट छाप छोड़ गया। लोग लगातार सात दिनों तक विभिन्न राज्यों की संस्कृति से रूबरू हुए। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री दिनेश धनै और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मेले संस्कृति को संजोते हैं, अगले साल फिर मेले का आयोजन हो, इसके लिए वह अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे। सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में आर्मी पब्लिक स्कूल, अशोका हॉल गर्ल्स रेजिडेंसियल स्कूल मजखाली, जूनियर वर्ग में आर्मी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, अशोक हॉल गर्ल्स स्कूल, जीडी बिड़ला की टीमें जीतीं। लोकनृत्य में एपीएस, केंद्रीय विद्यालय, अशोक हॉल ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में मिशन इंटर कालेज, आर्मी पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी, कैंट इंटर कालेज जीते।

लोकनृत्य प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, एपीएस, अशोक हाल, वीरशिवा अव्वल रहे। सांस्कृतिक शोभायात्रा में आर्मी पब्लिक स्कूल की कुमाऊंनी बारात प्रथम रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता दिवाकर पंत, आकांक्षा साह, जीविका जसवाल, लतिका जोशी ने जीती। जूनियर वर्ग में रंजना शाह, लावण्या माहरा, रिधिमा पपने, काव्या माहरा जीती। सब जूनियर वर्ग में भाव्या जोशी, आयुषी माहेश्वरी, रवि मोहन, जूनियर वर्ग में रोहित यादव, अभय सिंह, मयंक माहरा जीते। सीनियर वर्ग में माविया हसन, रति और नेहा अव्वल रहे। निर्णायक ज्योति पांडे थी। ऐपण प्रतियोगिता में भावना जोशी, जया पांडे, सुनीता शाह, मीना शाह जीते। संदीप गोरखा, मो. आदिल, पंकज शाह फैंसी ड्रेस में संदीप गोरखा, एलएम चंद्रा निर्णायक रहे। विमल सती ने संचालन किया। वहां उप खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, हिमांशु उपाध्याय, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, हरीश शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विकास अग्रवाल ने जीती स्कूटर-मोटर बाइक रैली
 ग्रीष्मोत्सव की सबसे लोकप्रिय स्कूटर-बाइक रैली प्रतियोगिता मालरोड निवासी विकास अग्रवाल ने जीती। यह प्रतियोगिता यहां 1974 में शुरू हुई थी, पहली बार इसका खिताब अधिवक्ता रघुनंदन वैला ने जीता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें