फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में जल्द खुलेगी सीएसडी कैंटीन

Wed, 12 Sep 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में सीएसडी कैंटीन का निरीक्षण करते स्टेशन कमांडर राठौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्व सैनिकों की कपकोट में सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग जल्द पूरी होने की संभावना है। बुधवार को सेना के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने कपकोट पहुंच कर कैंटीन की संभावनाओं को तलाशा। पूर्व सैनिकों के शिष्टमंडल को भी शीघ्र कैंटीन खोलने का भरोसा दिलाया।  
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दरबान सिंह हरड़िया, खड़क सिंह चौहान, राजेंद्र नगरकोटी, धन सिंह भौर्याल, राम गिरि गोस्वामी, देवेंद्र सिंह, बालम सिंह ने उन्हें ज्ञापन देकर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। 

इस मौके पर ले. कर्नल मनीष खन्ना, मेजर साजी पीके, सोल्जर बोर्ड अधिकारी ले. कर्नल गंगा सिंह बिष्ट, सीएसडी के प्रबंधक कै. हरीश मेहरा, भगवत सिंह बिष्ट, कैलाश चंद्र, जगदीश प्रसाद आदि थे। 
विज्ञापन

 ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने बागेश्वर में मंडलसेरा स्थित सीएसडी कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि कैंटीन को पूर्व सैनिकों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ईसीएचएस सेंटर में स्थायी डाक्टर की तैनाती के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निदान का भरोसा दिलाया। पूर्व सैनिकों ने कैंटीन में गोदाम की क्षमता बढ़ाने, पूर्व सैनिकों के बैठने की उचित व्यवस्था करने समेत पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें