फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर धाम में वीकेंड पर उमड़ी भीड़, जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। श्रावणी मेले के दौरान सप्ताहांत पर जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार होने के कारण सुबह से ही मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते जागेश्वर मार्ग और पार्किंग स्थलों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

श्रावणी मेले के तहत रविवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। दिनभर छह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान जागेश्वर महादेव सहित मंदिर समूह के विभिन्न मंदिरों में दर्शन, पूजन और जलाभिषेक किया। इस दौरान 156 से अधिक रुद्राभिषेक, पार्थिव पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
कई स्थानों पर लंबा जाम लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। वाहनों की लंबी कतारों के कारण अनेक श्रद्धालुओं ने अपने वाहन दूर खड़े कर पैदल ही मंदिर तक पहुंचकर दर्शन किए। जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, पीएसी और होमगार्ड के जवान पूरे दिन मशक्कत करते रहे। सुरक्षाकर्मी लगातार यातायात सुचारु कराने और भीड़ को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में जुटे रहे। मंदिर परिसर, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

दन्या थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि श्रावणी मेले को देखते हुए पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 70 से अधिक पुलिस, पीएसी और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु व्यवस्थित ढंग से दर्शन कर रहे हैं और अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें