फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वरधाम में वीकेंड और अवकाश के चलते उमड़े भक्त

Mon, 14 Apr 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनाें की कतार से लगा रहा जाम, डंडेश्वर मंदिर से आगे तक बनाई गई थी पार्किंग
विज्ञापन


जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वरधाम में वीकेंड और सोमवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते रविवार को काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सैलानियों के वाहनों से इस सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। मंदिर समूह में दिनभर भक्तों की आवक बनी रही।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया और बाद में भीड़ बढ़ गई। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान रूद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, नवग्रह पूजा, हवन इत्यादि कार्यक्रम चले। श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी से वाहनों की भी कतार लग गई। पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में लगा रहा लेकिन फिर भी कई बार जाम देखा गया। व्यवस्था बनाने के लिए वाहनों को डंडेश्वर मंदिर से आगे तक पार्क करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें