फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दुग्ध खरीद की दर नहीं बढ़ाने से उत्पादक नाराज

Mon, 14 Apr 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लाक के दुग्ध उत्पादक सहमति के अनुसार दुग्ध खरीद दर नहीं बढ़ाए जाने से नाराज हैं। रविवार को जन मिलन केंद्र ताड़ीखेत में आयोजित बैठक में यह रोष झलका। जिसमें उन्होंने अविलंब मांगों की पूर्ति करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते 17 मार्च से दुग्ध क्रय दर में 1 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने पर दुग्ध संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष व प्रधान प्रबंधक के साथ सहमति हुई थी, किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इसे तत्काल लागू करने की मांग की। यह भी मांग भी की कि शासन से मिले 1.27 करोड़ रुपये से विगत माह का भुगतान कर दिया जाए। इसके अलावा, प्रोत्साहन राशि का स्पष्ट ब्यौरा, अनुसूचित जाति उत्पादकों को तत्काल भुगतान, पशु आहार और औषधियों की नियमित आपूर्ति, और समितियों के आधार पर सुविधाएं देने संबंधी मांगें उठाई गईं।
दुग्ध सचिव संगठन ने रिक्त पदों पर स्थानीय योग्य युवाओं की नियुक्ति और सचिवों के लिए पीएफ कोष की स्थापना की मांग की। दुग्ध उत्पादकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द दर वृद्धि, समय पर भुगतान और सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहां पुष्पा देवी, उमेश चंद्र पंत, राम सिंह रावत, बचे सिंह, अमित पांडेय, रमेश खाती, जीवन सिंह रावत, कुबेर सिंह, दलीप खाती, बालम सिंह, तारा बिष्ट, ललित नारायण सिंह आदि कई दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें