फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट के संजय ने सबको पछाड़ा

Fri, 23 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर यहां सुभाष चौक में क्रास कंट्री का आयोजन किया गया। द्वाराहाट के संजय सिंह बिष्ट ने सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और चल बैजयंती कप पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक लीग संगठन के श्याम सिंह  बिष्ट ने पुरस्कार बांटते हुए लोगों से नेता जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती यहां सुभाष चौक पर धूमधाम के साथ मनाई। सुभाष विचार मंच की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में हर वर्षों की तरह इस बार भी क्रास कंट्री हुई। ओपन वर्ग की यह दौड़ सुभाष चौक से घिंघारीखाल तक हुई। जिसमें द्वाराहाट के संजय सिंह प्रथम, शिवालीखेत के रवि प्रसाद द्वितीय, तकुल्टी जालली के किशन बिष्ट तृतीय, अम्याड़ी के स्वर्ण कुमार प्रजापति तृतीय, कचहरी के निर्मल चतुर्थ तथा सदर बाजार के मनीष छठे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक श्याम सिंह बिष्ट ने खेल भावना को लेकर युवाओं की तारीफ की।

संचालन करते हुए मंच के संयोजक मोहन नेगी ने सभी का आभार जताया।  पुलिस प्रशासन, छावनी परिषद, नागरिक चिकित्सालय और पूर्व राष्ट्रीय धावक सुनील कुमार ने सहयोग किया। जबकि व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला, हरीश शाह, उमेश बेदी, नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ व्यावसायी नंद किशोर गर्ग, सभासद संजय पंत, मीनाक्षी, मोनू, रोजी अली खान, अशोक पंत, चेतन सती, मनोज सती, राकेश चंद्र, विमल सती, मो. इदरीश बाबा, अजय पुनेठा, हबीब भाई , राजू वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें