फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डाक सेवक को काम से हटाया

Wed, 11 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरखाली डाकघर के ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के पुख्ता सबूतों के बावजूद विभाग के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। जिस तरह से लगातार शिकायतें मिल रही हैं उससे लाखों के हेरफेर की आशंका है। अनियमितता पकड़ में आने के बाद विभाग ने संबंधित महिला डाक सेवक को हटा तो दिया, पर प्राथमिकी दर्ज कराने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

पोखरखाली डाकघर में ग्राहकों के खातों से रकम हड़पने की शिकायत महीने भर पहले ही डाक अधीक्षक से की थी। एक पखवाड़े पहले अनियमितता पकड़े जाने पर भी विभाग लापरवाह बना रहा। ग्राहकों के बढ़ते दबाव पर डाक अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्रतिदिन दर्जनों लोग पासबुक लेकर पोखरखाली डाकघर और डाक अधीक्षक के पास पहुंच रहे हैं। डाक अधीक्षक डीएस राणा स्वयं भी धनराशि के लेन-देन में अनियमितता होने की बात स्वीकार तो कर रहे हैं, लेकिन अब तक विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई। उनका कहना है कि तीन सदस्यीय टीम को खातों की जांच के लिए लगाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी। फिलहाल आरोपी ग्रामीण डाक सेवक को काम से हटा दिया गया है।
विभाग द्वारा जांच में हो रही सुस्ती लोगों के गले नहीं उतर रही है। डाकघर में पांच हजार से अधिक खाते हैं। इनमें से भी सैकड़ों लोग नगर से बाहर हैं। ऐसे में विभाग कब तक जांच पूरी करेगा। आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी ग्राहकों को इससे मतलब नहीं है। जीडीएस की धोखाधड़ी के शिकार ग्राहकों को तो डाकघर में जमा की गई पसीने की कमाई वापस चाहिए। ठगे हुए ग्राहक हर दिन डाकघर और डाक अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई से असंतुष्ट लोगों में विभाग के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। विभाग ने जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो ग्राहक सड़क पर उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें