फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ उपसचिव और साथी पर मुकदमा

Tue, 10 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज रानीखेत के छात्रसंघ उपसचिव, उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खनियां स्थित वन विभाग के सॉयल कालोनी निवासी चंदन सिंह रावत का पुत्र किशन सिंह रावत रविवार देर शाम बाजार से घर जा रहा था। आरोप है कि द्यूलीखेत स्थित सोमनाथ मैदान के समीप छात्र संघ उपसचिव राजेंद्र राणा और उसके साथी नरेंद्र सामंत ने किशन के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच किशन का बड़ा भाई चंदन भी वहां से आ रहा था। उसने बीच बचाव कि तो राजेंद्र और नरेंद्र ने चंदन से भी मारपीट कर दी। शोरशराबा सुनकर अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने पर दोनों आरोपी फरार हो गए।

 किशन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। दोनों आरोपी रायस्टेट समीप के निवासी हैं। कोतवाल बीसी शर्मा ने बताया कि आरोपी फरार हैं, पुलिस उनको पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पहले भी लग चुके आरोप
रानीखेत। कोतवाल बीसी शर्मा ने बताया कि छात्र संघ उपसचिव राजेंद्र सिंह राणा के खिलाफ कई बार शराब पीकर गाली गलौज करने, मारपीट करने तथा अराजकता फैलाने की शिकायतें मिल चुकी हैं। लगभग दो माह पूर्व भी छात्रसंघ के कुछ पदाधिकारियों और छात्र छात्राओं ने भी राजेंद्र के खिलाफ वसूली करने, शराब पीकर मारपीट करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें