फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Fri, 30 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भनोली तहसील के सालजाड़ा गांव में हुए तीहरे हत्याकांड का छह माह बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। मृतकों के परिजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने जांच में प्रगति नहीं होने पर डीएम कार्यालय में परिवार समेत भूख हड़ताल पर बैठने की धमकी दी है।
विज्ञापन


भनोली तहसील के गल्लीगांव के निकट सालजाड़ा तोक में हत्यारों ने बुजुर्ग प्रेम सिंह उनकी पत्नी धनुली देवी और 13 वर्षीय पोते अंकित की घर के भीतर ही नृशंस हत्या कर दी थी। राजस्व पुुलिस ने 30 जुलाई को तीनों शवों को घर के भीतर से बरामद किया था। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने यह मामला राजस्व से हटाकर एक अगस्त को रेगुलर पुलिस को सौंप दिया था। तब पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्यारों का सुराग मिलने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की घोषण भी की थी, लेकिन मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ।

 हत्यारों के नहीं पकड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने कई बार प्रदर्शन भी किया। पिछले साल सितंबर में दन्यां में हुए प्रदर्शन में प्रशासन ने 15 दिन के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया था। अब घटना को हुए छह महीने का समय बीत गया है, लेकिन पुलिस अब तक मामला नहीं सुलझा सकी है। हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जबर्दस्त नाराजी है।
विज्ञापन

 
 मृतक दंपति के पुत्र नंदन सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर रोष जताया है। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इधर पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने बताया कि पुलिस ने तिहरे कांड की गुत्थी सुलझा कर आरोपियों की पहचान कर ली है, तकनीकी दिक्कतों से आरोपी गिरफ्त में नहीं आए हैं। प्रयास कर पुलिस हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें