फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में हुई चोरियों का खुलासा नहीं हुआ

Mon, 30 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। इधर पालिनगर में गत दिनों हुई चोरियों का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। काध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी एसपी को पत्र लिखकर चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पखवाड़ेभर में चोर दुगालखोला, चीनाखान, खत्याड़ी में पांच घरों के ताले तोड़कर लाखों के सोने के जेवरात, हजारों की नगदी चुरा ले गए हैं, लेकिन चोरों का अब तक सुराग नहीं लग सका है। कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि हिरासत में लेकर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अपराधी जल्द पकड़ लिए जाएंगे। इधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। कहा कि इससे नगरवासी भयभीत हैं।

उन्होंने एसपी को पत्र भेजकर चोरी की वारदातों का खुलासा कर अपराधियों को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि रात में नगर के मुहल्लों में गश्त तेज की जाए। मोहल्ला सुरक्षा समितियों का गठन कर बाहरी व्यक्तियों की पहचान की जाए। व्यवसाय करने के बहाने आने वाले बाहरी व्यक्तियों का पहले पालिका में रजिस्ट्रेशन हो इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन की कार्रवाई होनी चाहिए। जोशी ने नगरवासियों को सुझाव दिया है कि वह अपने घरों के खुला न छोड़ें। घर पर एक सदस्य जरूर रहे। यदि किसी कारणवश नगर से बाहर जाना पड़े तो इसकी सूचना पड़ोसियों समेत थाने में जरूर दें। क्षेत्र में यदि कोई संदिग्ध घूमता दिखाई दे तो इसकी सूचना कोतवाल, पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें