फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की झपकी से सांसद प्रतिनिधि घायल

Sun, 13 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो टैक्सी चालक को आई नींद की झपकी सल्ट के कपरा ढैया निवासी सांसद प्रतिनिधि पर भारी पड़ गई। इस वाहन की चपेट में आकर अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रहे सांसद प्रतिनिधि घायल हो गए। उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


 सल्ट ब्लॉक मुख्यालय से एक किमी दूर कपरा ढैया निवासी सांसद प्रतिनिधि महेश्वर मेहरा शनिवार सुबह करीब सात बजे सड़क से लगे घर के आंगन में झाड़ू लगा रहे थे। तभी दिल्ली से सराईखेत जा रही बेकाबू बोलेरो नंबर यूके/12/टीबी/0988 उसके आंगन में पहुंच गई।

उन्हें कुचलते हुए बोलेरो मकान की दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में महेश्वर मेहरा के सिर, कमर, छाती, हाथ-पैरों में गंभीर चोट लगी। परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


डॉक्टर की सलाह पर परिजन उन्हें हल्द्वानी ले गए। वाहन में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक को झपकी आने से वाहन असंतुलित हो गया। अगर चालक को खतरनाक इलाके में झपकी आती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बोलेरो में आठ यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें