फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमू की बस पीलर से टकराई, बड़ा हादसा टला

Wed, 11 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी से सोमेश्वर की ओर आ रही केमू बस दुर्घटनग्रस्त हो गई। संयोग से बस सड़क किनारे पैराफिट से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन


जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बस में तीस यात्री सवार थे। हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची। केमू की बस नंबर यूके-04-टीए- 0897 हल्द्वानी से सोमेश्वर आ रही थी।

 सोमेश्वर से कुछ पहले रनमन के समीप गिरड़ी मंदिर के पास केमू की बस असंतुलित हो गई। बस के असंतुलित होने से यात्रियों की चीख पुकार मच गई। संयोग से बस सड़क किनारे पैराफिट से टकरा कर रुक गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि बस पैराफिट से नहीं टकराती तो करीब पचास फीट नीचे खाई में गिर जाती। बस को चालक विनोद कांडपाल चला रहा था। बाद में सभी यात्री निजी वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें