फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप

Wed, 11 Nov 2015 12:22 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। खेत पर चारा लेने गई किशोरी के साथ तमंचे के बल पर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सा के लिए भेजकर मामले की  जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कांधला थाने पर तहरीर देकर बताया कि चार नवंबर को उसकी नाबालिग बेटी खेत पर चारा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दिग्विजय सिंह, सुमित व एक अज्ञात ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की तथा तमंचे से आतंकित कर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

देर शाम तक भी जब किशोरी घर नहीं लौटी, तो तलाश करते हुए परिजन खेत पर पहुंचे और किशोरी को घर लेकर लाए। किशोरी ने आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी दबंग हैं और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। इसके चलते वह भी दहशत में चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सा के लिए भेज दिया है तथा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें