फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर की टीम ने खोजे छह गुमशुदा बच्चे

Sat, 24 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
आपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा बच्चों की तलाश में गई बागेश्वर की पुलिस टीम ने यूपी, राजस्थान, बिहार, गुजरात के छह बच्चों को बरामद किया। उन्हें परिजनों को सौंपकर परिवारों की खुशियां लौटाईं। इनमें से पांच बच्चे अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से बरामद किए गए।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले के गुमशुदा तीन बच्चों को खोजने के लिए पुलिस टीम एसआई प्रवीण सिंह के नेतृत्व में 10 जनवरी को ऊधम सिंह नगर, 15 को दिल्ली गई। इसके बाद अहमदाबाद, बड़ोदरा, गांधीनगर, राजकोट पहुंची। टीम ने होटलों, ढाबों, कारखानों, रेलवे स्टेशनाें, सेल्टर हाउसों की चेकिंग की। एसपीएनएस नपलच्याल ने बताया कि अभी तक बागेश्वर जिले के बच्चे नहीं मिले हैं, लेकिन टीम ने इस बीच अन्य राज्यों के  छह बच्चों को खोज निकाला और उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें