फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के धंधेबाजों की होगी धरपकड़: एसएसपी

Wed, 02 Jan 2019 11:46 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अल्मोड़ा। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा के नए एसएसपी पीएन मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अल्मोड़ा के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा है कि नगर और आसपास हाल में हुई चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश जल्द करने के प्रयास किए जाएंगे। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती लत पर रोक के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस धंधे से जुड़े लोगों की धरपकड़ की जाएगी।  

विज्ञापन


चार्ज संभालने के बाद बुधवार को एसएसपी ने सहयोगी अधिकारियों से प्रमुख समस्याओं आदि के बारे में विचार-विमर्श किया। मीणा ने कहा कि चरस, स्मैक, गांजा आदि बेचने वाले और इन्हें सप्लाई करने वालों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा। 

साथ ही इनका नशा करने वाले युवाओं की काउंसलिंग करके उनमें जागरूकता लाने के लिए भी काम करेंगे। अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही दुर्घटनाएं रोकने के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि 2012 बैच के आईपीएस मीणा इससे पहले करीब तीन साल तक रुद्रप्रयाग के एसपी का कार्यकाल पूरा करके आए हैं। अल्मोड़ा की एसएसपी पी रेणुकादेवी का तबादला कमांडेंट आरआरबी रामनगर के लिए हुआ है। पी रेणुकादेवी बुधवार को अल्मोड़ा से रवाना हो गईं।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें