फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का खुलासा, तीन नेपाली गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कपकोट थाने के अंतर्गत रीमा चौकी के कुलगड़ा गांव में हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन नेपालियों को गिरफ्तार कर लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। लुटेरों का एक साथी फरार है। पुलिस अफसरों ने खुलासा करने वाली टीम को 32 हजार 500 रुपए का नगद ईनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


26 फरवरी को कुलगड़ा में देवकी नंदन पाठक और उनकी पत्नी राधा पाठक को चार नेपाली श्रमिकों ने घर के अंदर बांध दिया था और उनके साथ मारपीट की। बदमाश सोने का मांग टीका, नथ, बाली अंगूठियां , चांदी के पायल, बिच्छू, घड़ियां, दो मोबाइल और 22 हजार की नकदी लूट ले गए।  पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह नपलच्याल ने रविवार को घटना खुलासा करते हुए बताया कि देवकी नंदन पाठक आरोपियों में से विकास नामक नेपाली को जानते थे। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पता चला कि घटना से पहले 25 की शाम आरोपी पचार मोड़ पर भूपाल राम के घर पर ठहरे थे। वहां तलाशी लेने पर आरोपियों का प्रयोग किया हुआ रिचार्ज कूपन मिला।

 पुलिस ने इसे सर्विलंास पर लगाया तो इससे संबंधित नंबर की लोकेशन कमेड़ी देवी और बेड़ीनाग के बीच पाई गई। बेड़ीनाग की एसओजी टीम, कपकोट थाना पुलिस और कमेड़ी देवी, रीमा चौकी की फोर्स ने छानबीन की। क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों की मौजूदगी का पता चला।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि शनिवार शाम साढे़ चार बजे पुलिस की घेराबंदी के चलते महरुड़ी के जंगल में चतुरानी के पास पैदल जाते तीन नेपालियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें  दैलेख जिले के बेरी अंचल निवासी  विकास बहादुर पुत्र खड़क बहादुर, भक्त बहादुर पुत्र पहलवान बहादुर और राम बहादुर पुत्र दन बहादुर शामिल थे। इनका चौथा साथी धर्मराज आचार्य फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 एसपी ने बताया कि अभियुक्तों के पास से सोने की एक नथ, दो अंगूठी, एक बाली, मांग टीका, चांदी के पायल, बिच्छू घड़ियां और एक मोबाइल फोन सहित  12 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई है। पुलिस टीम को एसपी ने ढाई हजार, डीआईजी ने दस हजार और महानिदेशक ने 20 हजार रुपए के नगद इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें