फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या में नामजद आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीएचसी में डाक्टरी परीक्षण कराया और जेल भेज दिया। एक नामजद आरोपी अभी फरार है। 
विज्ञापन


मरका प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के बाकल गांव निवासी रामबरन (35) पुत्र सियाराम बृहस्पतिवार की रात निभौर गांव से ट्रैक्टर पर बारात करके वापस लौट रहा था। औगासी गांव में ही तीन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। शव को नाले में फेंक दिया। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन


शनिवार को शाम गश्त के दौरान मरका पुलिस ने बाकल की जोगनी मंदिर के पास हत्या आरोपी कल्लू पुत्र देबीवा और उसके पुत्र सुनील को दबोच लिया। थानाध्यक्ष छेदालाल चौधरी ने बताया कि आरोपियों को सीएचसी बबेरू में डाक्टरी कराकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें