फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी अस्पताल के फार्मेसिस्ट की मौत, महिला डॉक्टर घायल

Tue, 15 Sep 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ दन्यां (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्यां के पास सौनासिलिंग में धौलादेवी की तरफ जा रही वैगनआर कार सड़क से 150 मीटर नीचे ढलान में लुढ़क गई। दुर्घटना में कार चला रहे राजकीय अस्पताल नैनी के फार्मेसिस्ट की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार इसी अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर घायल हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।
विज्ञापन


नैनी अस्पताल में कार्यरत डॉ. रश्मि सिंह, फार्मेसिस्ट विनोद कुमार भोज (34) निवासी चतुर्भोज-बाड़ेछीना (अल्मोड़ा) विभागीय बैठक में भाग लेने प्राथमिक अस्पताल धौलादेवी आए थे। बैठक 12 बजे से होनी थी। फार्मेसिस्ट विनोद कुमार की वैगनआर से यूके01ए/9174 में सवार होकर महिला डॉक्टर भी 10 बजे से पहले ही धौलादेवी पहुंच गईं।

बैठक में देरी के चलते दोनों लोग इसी वाहन को लेकर नाश्ता करने 10 किमी दूर दन्यां निकल गए। वहां नाश्ता करने के बाद 10:30 बजे वह लौट रहे थे कि धौलादेवी पहुंचने से करीब दो किमी पहले 11 बजे सौनासिलिंग के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे ढलान में लुढ़क गया।
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने से फार्मेसिस्ट विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला डॉक्टर घायल हो गई। लोगों की सूचना पर दोनों को 108 एंबुलेंस से धौलादेवी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टर बीबी जोशी ने बताया कि घायल रश्मि सिंह को चोटें आई हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं।

दन्यां थाने के एसओ श्याम सिंह ने बताया कि कार विनोद कुमार की थी। दुर्घटना के समय वह स्वयं ही चला रहे थे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।

 दुर्घटना की सूचना मिलने पर भनोली के एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद धौलादेवी जाकर उन्होंने घायल महिला डॉक्टर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इधर फार्मेसिस्ट की मौत होने पर बैठक स्थगित कर दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने विनोद की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें