फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस रुपये के झगड़े में चली गोली, मासूम के सिर में लगी

Tue, 15 Sep 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खुल्दाबाद में अटाला के मजार वाली गली में सोमवार रात दो गुटों के बीच बीस रुपये को लेकर झगड़ा हो गया। मारपीट के बाद एक पक्ष ने तमंचे से फायर कर दिया। निशाना चूक गया और गोली बालकनी में खड़े छह साल के मासूम के सिर में जा लगी। गोली चलते ही गली में अफरातफरी मच गई। मासूम के चीखने की आवाज सुनकर घरवालें दौड़े तो वह खून से लथपथ पड़ा था। घायल बच्चे को आनन फानन में कॉल्विन ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर एसआरएन रेफर कर दिया। खुल्दाबाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


अटाला मजार वाली गली के रहने वाले रहमान अली ट्राली चालक हैं। उनके दो बेटों में छोटा शोएब (6)बालकनी में खड़े होकर खेल रहा था। तभी नीचे गली में दो गुटों के बीच झगड़ा होने लगा। विवाद बढ़ा तो एक पक्ष ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली बालकनी में खड़े शोएब के सिर में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलते ही गली में खलबली मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो शोएब खून से लथपथ तड़प  रहा था। बेटे को खून से सना देखकर सैय्यदा के आंखों से आंसू आ गए। मोहल्ले के लोग शोएब को लेकर कॉल्विन अस्पताल भागे। हालत गंभीर होने चलते डॉक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया। एसआरएन में शोएब की हालत नाजुक बनी है। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद समीर सिंह ने बताया कि शालू और ननकू सगे भाई हैं। वे फल बेंचते हैं। उनका गुलाम से बीस रुपये को लेकर विवाद था। कभी शाूल ने गुलाम को बीस रुपये उधार दिया था। जिससे वसूलने को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े में गोली चल गई। जो शोएब को लग गई। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें