फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमू बस परिचालक की संदिग्धावस्था में मौत

Tue, 31 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भनोली तहसील के अंतर्गत मलाड़ (खेती) में चांदमारी (काठगोदाम) निवासी 52 वर्षीय केमू बस परिचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मंगलवार सुबह सड़क से करीब 80 मीटर नीचे गधेरे से उसका शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन


केमू बस (यूके-04-9154) सोमवार को हल्द्वानी से सवारी लेकर खेती गई थी। उसके बाद वह वहां से लापता हो गया। मंगलवार सुबह बस चालक जगदीश प्रसाद ने दन्यां थाना पुलिस को सूचना दी कि मलाड़ (खेती) में सड़क से करीब 80 मीटर नीचे परिचालक रणजीत सिंह (52) पुत्र माधव सिंह निवासी चांदमारी (काठगोदाम) का शव पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव गधेरे से निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से फिलहाल थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें