फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों नेे महतगांव स्कूल में की तोड़फोड़

Wed, 06 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल महतगांव में छुट्टी के बाद अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। शरारती तत्व स्कूल के बरामदे में गुटखा, सिगरेट के अवशेष फेंकने के साथ ही गंदगी भी कर गए हैं।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भगवती मेहता और प्रधान हेमा मेहता ने बताया कि शरारती तत्व स्कूल में छुट्टी के बाद तोड़फोड़ कर विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने स्कूल भवन के दरवाजों, खिड़कियों, छज्जों को तोड़ दिया। भवन  की दीवारों और दरवाजों में लिखने के साथ ही बरामदे में गुटखा, सिगरेट के अवशेष फेंकने के अलावा मल त्याग कर दे रहे हैं। उन्होंने बताया तोड़े गए दरवाजों के स्थान पर लोहे के दरवाजे लगाए गए थे लेकिन शरारती तत्वों ने दरवाजों की वेल्डिंग तोड़कर टिन उखाड़ दीं और खिड़की भी तोड़ डालीं। उन्होंने बताया स्कूल में अभिलेख, तीन कंप्यूटर, फर्नीचर, एमडीएम खाद्य सामग्री आदि सामान है। शरारती तत्वों द्वारा इनको भी नुकसान पहुंचाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें