फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति दिल्ली नहीं ले गया तो विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 28 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पति द्वारा दिल्ली साथ न ले जाने पर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत डौनी निवासी 22 वर्षीय विवाहिता ने गांव के पास ही जंगल में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह विवाहिता का शव जंगल में पेड़ में लटका मिला। डौनी गांव निवासी नंदी देवी (22) पत्नी भूपाल राम शनिवार शाम सात बजे घर से बिना बताए निकल गई।
विज्ञापन


घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने नंदी की खोजबीन शुरू की लेकिन नंदी का कहीं कोई पता नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर छोई तोक के जंगल में पेड़ में रस्सी से लटका नंदी का शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। महिला का शव मिलने के बाद गांव के प्रधान बहादुर सिंह मेहरा ने सोमेश्वर थाने में पुलिस को सूचित किया।

तहसीलदार गौरी दत्त और एसओ केआर आर्या मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका का रौल्याणा गांव में मायका है। दो साल पहले ही उसका विवाह हुआ था। नंदी की कोई संतान नहीं है। घर पर सास, ससुर, जेठानी अन्य लोग हैं।
विज्ञापन


मृतका का पति भूपाल राम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार मृतका नंदी देवी पति से अकसर दिल्ली साथ ले जाने की मांग करती थी। पुलिस ने बताया कि वह ससुराल में बताए बिना अपने मायके रौल्याणा भी चली जाती थी। एसओ केआर आर्या ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें